Preparations to make electricity costlier in Madhya Pradesh: बिजली दरों में बढ़ोतरी आम आदमी पर अत्याचार: शैलेष कुमार वाईकर

पंजाब-दिल्ली में मुफ्त बिजली, मप्र में बिजली महंगी करने की तैयारी


बैतूल। आम आदमी पार्टी बैतूल के अध्यक्ष शैलेष कुमार वाईकर ने मध्य प्रदेश में बढ़ते बिजली दामों पर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दे रही हैं, वहीं मध्य प्रदेश में बिजली उत्पादन खपत से अधिक होने के बावजूद जनता को महंगे बिजली बिलों का बोझ उठाना पड़ रहा है।
इस मामले में जिला अध्यक्ष शैलेष वाईकर ने बताया कि मप्र विद्युत नियामक आयोग को बिजली कंपनियों ने 151-300 यूनिट के स्लैब को खत्म कर फ्लैट रेट लागू करने का प्रस्ताव दिया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हुआ तो 25 लाख मध्यवर्गीय उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इन 25 लाख उपभोक्ताओं को ऊंची दरों पर बिजली बिल चुकाने पड़ेंगे यह कदम मध्यवर्गीय परिवारों पर भारी वित्तीय बोझ डालेगा, खासकर उन पर जो पहले से सब्सिडी के दायरे से बाहर हैं। शैलेष वाईकर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी आम आदमी पर अत्याचार है। बिजली कंपनियां मनमानी कर रही हैं और सरकार इसे रोकने के बजाय पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मप्र में बिजली की अधिक खपत और उत्पादन के बावजूद जनता को राहत देने के बजाय उन्हें महंगे बिल चुकाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश देश में सबसे महंगी बिजली बिलों के लिए जाना जाता है यानी यहां बिजली की उपलब्धता मांग से ज्यादा है इसके बाद भी बढ़ते खर्च और ट्रांसमिशन लॉस के कारण बिजली कंपनियां बड़े फायदे में नहीं आ पाई। ऐसे में एक बार फिर बिजली कंपनियां 4107 करोड रुपए के घाटे का हवाला देते हुए 2025-26 में बिजली की दरों में 7.52 परसेंट बढ़ोतरी की मांग कर रही है। इसी के विपरीत दिल्ली और पंजाब में बिजली का उत्पादन नहीं होता है फिर भी वहां सभी वर्गों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाती है।
आंदोलन की चेतावनी
शैलेश कुमार वाईकर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार बिजली दरों में कटौती नहीं करती है, तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार आम जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही है और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। वाईकर ने कहा कि भाजपा सरकार को पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर बिजली दरों में सुधार करना चाहिए और जनता को राहत देनी चाहिए। अन्यथा, पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी और जनता के हितों के लिए संघर्ष करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button