petition filed with the collector: पिता के निधन के चार महीने बाद भी नहीं मिली सहायता, बेटे ने कलेक्टर से लगाई अर्जी

बैतूल। तहसील शाहपुर के ग्राम कछार जोडियामऊ निवासी रमेश पिता जगलु लोखडे ने कलेक्टर को आवेदन देकर अपने पिता की मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि दिलवाने की मांग की है। रमेश ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि उनके पिता जगलु लोखडे की अचानक मृत्यु 8 फरवरी 2025 को हो गई थी। लेकिन अब तक शासन से मिलने वाली 5000 रुपये की सहायता राशि नहीं मिली है। रमेश ने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और इस सहायता राशि से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके पिता की मृत्यु के बाद मिलने वाली निर्धारित सहायता राशि उन्हें जल्द से जल्द दिलवाई जाए, ताकि वे परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें।रमेश का कहना है कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा कर दिए हैं, इसके बावजूद उन्हें अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी बात को गंभीरता से लेकर जल्द राहत प्रदान करेगा।




