सौगात: बैतूल के दूरस्थ आदिवासी बहुल विकासखंड भीमपुर में प्रारंभ हुई ब्लड स्टोरेज यूनिट

गुराडिया निवासी महिला सामरती का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराया गया

Good News Today: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का दूरस्थ आदिवासी बहुल भीमपुर विकासखंड के लोग पहले स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण बेहद परेशानी उठाने के लिए मजबूर होते थे। अब सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बैतूल जिले के संवेदनहीन कलेक्टर ias अमनबीर सिंह बैंस के प्रयासों से  अब जिले के दूरस्थ आदिवासी बहुल विकास खंड भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट प्रारंभ हो गई है।

जिला मुख्यालय के दूरस्थ आदिवासी बहुल विकासखंड मुख्यालय पर बुधवार 12 जुलाई को इस यूनिट से ग्राम पंचायत बक्का के ग्राम गुराडिया निवासी गर्भवती महिला श्रीमती सामरती का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराया गया।

भीमपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बृजेश यादव ने बताया कि सामरती पति अनिल 36 सप्ताह गर्भवती है, जो 2 जुलाई तक महाराष्ट्र में पलायन पर थी। जिसका ANC जांच में हीमोग्लोबिन Hb- 4.4% मिला ।जिसके बाद विकास खण्ड भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित हुई इस ब्लड स्टोरेज फैसिलिटी के ज़रिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में संचालित हुई इस सुविधा के चलते सीवियर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं और बच्चों का इलाज किया जा सकेगा । इस सुविधा का फायदा भीमपुर के अलावा चिचोली की जनता को भी मिल सकेगा जिससे ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए बार बार जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button