Cricket Tournament: शिवा 11 पाथाखेड़ा ने सतपुड़ा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा घोड़ाडोंगरी में हुआ रोमांचक फाइनल

घोड़ाडोंगरी में हुआ रोमांचक फाइनल


सारनी। फ्रेंड्स क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में आयोजित 9वें सतपुड़ा ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया, जिसमें शिवा 11 पाथाखेड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में शिवा 11 पाथाखेड़ा का सामना वासु 11 से हुआ। टॉस जीतने के बाद वासु 11 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शिवा 11 पाथाखेड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। पाथाखेड़ा के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।।136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वासु 11 की टीम दबाव में नजर आई। 12 ओवर में 8 विकेट गंवाकर टीम केवल 101 रन ही बना सकी। शिवा 11 पाथाखेड़ा ने इस तरह 35 रनों की शानदार जीत दर्ज कर सतपुड़ा ट्रॉफी अपने नाम की। मैच में शिवा 11 के जैद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जैद की धारदार गेंदबाजी ने वासु 11 की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आर्यन चिमटे को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड भानु ठाकुर को मिला, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। बेस्ट बॉलर का खिताब कमलेश मंजू को दिया गया। बेस्ट फील्डर के तौर पर हरीश मॉडल ने अपनी छाप छोड़ी। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जहां खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा गया। टूर्नामेंट के आयोजन में फ्रेंड्स क्लब घोड़ाडोंगरी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button