Crime News : कत्लखाने जाने से 29 गाेवंश की जान बचाई, महाराष्ट्र के तस्करों समेत आठ के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध, दो गिरफ्तार
smugglers of maharashtra: बैतूल। जिले के पाढर क्षेत्र से रात्रि में गोवंश की तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29 गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गोवंश तस्करी में लिप्त आठ लोगों के खिलाफ नामजद एवं अन्य पर धारा 4,6,9 गौवंश वध अधिनियम, 11(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर गोवंश को पैदल जंगल के रास्ते से महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस की टीम के पहुंचने पर मुख्य तस्कर अंकुश बांसे निवासी ग्राम बांसपानी व अन्य पांच आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस ने गोवंश के साथ अजय पिता नेहरू धुर्वे उम्र 23 साल व शिवपाल पिता रामा कुमरे उम्र 26 साल दोनों निवासी मेढापानी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस के द्वारा गोवंश के खरीददार, गोवंश के परिवहन में सहयोग करने वाले व कत्लखाना तक पहुंचाने वाले महाराष्ट्र के आरोपितों को भी आरोपित बनाया है। आरंभिक विवेचना में आठ नामजद आरोपितों पर मामला दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद अन्य सहयोगियों को भी आरोपित बनाया जाएगा।