Poisonous Snakes : बाथरूम में छिपा था पांच फीट का कोबरा, मंढे पर कंडे के ढेर में छिपा था आठ फीट का घोड़ापछाड़

बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ और बाजपुर गांव में सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

खेड़ी सांवलीगढ़ में बाथरूम में छिपकर बैठा था कोबरा सांप।

Poisonous Snakes :  बैतूल। वर्षा के थमने और तेज धूप खिलने से घरों में सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सर्प मित्र सूचना मिलने पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित ढंग से पकड़ भी रहे हैं।शुक्रवार को बैतूल के आसपास के दो गांवाे में घरों में सांप निकले। खेड़ी सांवलीगढ़ में बाथरूम में छिपा बैठा था पांच फीट का कोबरा और ग्राम बाजपुर में मंढे पर कंडे के ढेर में आठ फीट का घोड़ापछाड़ सांप छिपा हुआ था। दोनों को सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा के द्वारा पकड़कर सुरक्षित ढंग से जंगल में छोड़ा गया है।

कंडे के ढेर में छिपा था घोड़ापछाड़ सांप

ग्राम बाजपुर में कंडे के ढेर में छिपे घोड़ापछाड़ सांप को रेस्क्यू किया।

ग्राम बाजपुर निवासी कृष्णा कापसे ने बताया कि उनके घर के अंदर शुक्रवार को बेहद लंबा सांप दिखाई दिया था। उनकी माता बोरी से चना निकालने के लिए पहुंची तो उन्हें घोड़ापछ़ाड़ प्रजाति का सांप जिसे धामन भी कहा जाता है, दिखाई दिया जो उन पर हमला करने के लिए आने लगा था तो वे भागीं । सांप घर के मंढे पर पहुंच गया और कंडे के ढेर में छिपकर बैठ गया था।

देखें वीडियो-

कृष्णा ने तत्काल ही बैतूल के सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंडे पर चढ़कर करीब आठ फीट लंबाई के घोड़ापछाड़ सांप को कंडे के ढेर से बाहर निकाला। उसे सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक की केन में बंद कर जंगल में ले जाया गया।

बाथरूम में था कोबरा:

ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में ढीमर मोहल्ले के सुमित खड़िया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह हमें घर के अंदर बाथरूम में सांप नजर आया। घर में सांप के मौजूद होने से सभी लोग डरकर बाहर निकल गए। उन्होंने सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को इसकी सूचना दी।

देखें वीडियो-

वे बैतूल से खेड़ी सांवलीगढ़ पहुंचे और काफी मशक्कत करने के बाद उन्होंने बाथरूम में छिपे कोबरा सांप को तलाश कर लिया। उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। विशाल ने बताया कि कोबरा सांप पांच फीट से भी अधिक लंबाई का  कोबरा बेहद आक्रामक हो रहा था। उसे सुरक्षित ढंग से पकड़कर लाया गया एवं जंगल के खुले वातावरण में छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button