मां माचना समिति ने एल्डरमेनों का किया भव्य स्वागत।
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व से संगठन को मिलेगी मजबूती: आनंद ।

बैतूल। मां माचना समिति द्वारा रविवार को नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमेनों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एल्डरमेन नितेश वर्मा, राजू सोनकपुरिया, रश्मी साहू, मन्नी अहलुवालिया, सावन्या शेषकर एवं कैलाश यादव ने मां माचना मंदिर पहुंचकर मचना मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विकास वार्ड के पार्षद आनंद प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर के विकास और जनसेवा के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में हम सभी को संगठन को मजबूती देना होगा। उन्होंने कहा कि मां माचना का आशीर्वाद लेकर हम सभी शहर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने नव-नियुक्त एल्डरमेनों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में महेश राठौर, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विकास वार्ड के पार्षद आनंद प्रजापति, पिंटू परिहार, नरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, विवेकानंद वार्ड की पार्षद अंजुरानी शर्मा, मंडल मंत्री भावेश चढ़ोकार, विजय धोटे, विजय देशमुख, जगदीश साहू, विजय चौहान एवं विशाल भौरासे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




