Global Public School: मिसाइल मैन कलाम के जन्म दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित

बैतूल। ग्लोबल पब्लिक स्कूल बैतूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन के नाम से विख्यात श्री अब्दुल कलाम जी की जन्म जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मेला का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम, ज्वलंत ज्वालामुखी, विंड एनर्जी मिल, सोलर पावर सिस्टम, वॉटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, फोटोसिंथेसिस प्रोसेस, वाटर साइकिल सिस्टम आदि की विषय ऊपर छात्रों ने विज्ञान मॉडल बनाकर प्रदर्शित किये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान जन भागीदारी अध्यक्ष जेएच कॉलेज, प्रोफेसर श्री घनश्याम मदन जी उपस्थित रहे. उन्होंने बच्चों के प्रयास की सराहना की एवं कहा किसी तरह के कार्यक्रम से बच्चे कुछ नया करना सिखाते हैं एवं मार्गदर्शित होते हैं, कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button