India Future Program : दो दिवसीय भारत भविष्य समारोह में लगा युवाओं का महाकुंभ
इतिहास जाने बिना हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं: निलय डागा

India Future Program : बैतूल। युवा वर्ग को देश और अपनी जन्म भूमि के विकास के साथ साथ खुद अपना भविष्य संवारने के उद्देश्य से डागा फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय भारत भविष्य समारोह का आयोजन जैन दादा वाड़ी में किया गया। कार्यक्रम में बैतूल विधायक निलय विनोद डागा एवं डागा फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा का विशेष सहयोग रहा। जिनकी सोच है कि बैतूल विधान सभा के प्रत्येक युवा को वह उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जाए कि वो पढ़ लिख कर भविष्य की नई ऊंचाइयों को छुए बल्कि अपने देश , अपने शहर के विकास में भी अपनी भागीदारी तय करे।

यही वजह है कि जिले के इतिहास में पहली बार दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बैतुल विधान सभा की हजारों युवा छोटी बहनों और छोटे भाइयों ने हिस्सा लेकर अपने भविष्य और अपने क्षेत्र के विकास को लेकर ना ही बेबाकी से अपने विचार साझा किए बल्कि एक से बढ़कर एक सुझाव भी दिए कि आने वाले वक्त में हमारे क्षेत्र की क्या जरूरतें हैं। क्या होना चाहिए। कार्यक्रम में उन पराक्रमी एवं संघर्षशील अतिथियों को भी मंचासीन किया गया जिन्होंने अभाव के बावजूद एक कर्मठ इक्षाशक्ति के साथ आज निश्चित मुकाम हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।
जिनमे उन्नत कृषक एवं व्यवसायी, नारायण सरले, कृषक यतीन्द्र सोनी,व्यवसायी सुभाष राठौर, डॉ ब्रजभूषण पांडेय, नारायण राव धोटे, एडवोकेट अंशुल गर्ग, सी ए अनुराग पुरोहित, लवलेश बब्बा राठौर, पार्षद नीतू वर्मा, अजय नागले शामिल थे जिन्होंने मंच के सामने बैठे हजारों युवाओं को अपने संघर्ष की गाथा सुनाकर भविष्य के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विधायक निलय विनोद डागा के निजी सचिव प्रफुल्ल पाल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं को एक फार्मेट भी दिया गया ताकि वे दिए गए देश ओर अपने शहर के विकास के विकल्पों पर अपनी सहमति देकर अपने सुझाव भी दें। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सुझाव देने वाले युवाओं को पुरुस्कार भी प्रदान किये गए।
इतिहास जाने बिना भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता: निलय डागा

उत्साह वर्धन से ही मिलती है जीवन में सफलता: दीपाली डागा





