MANDI BHAV BETUL: मंडी में 8100 रुपये पर पहुंचे मूंग के दाम, उड़द 8350 रुपये बिकी

MANDI BHAV BETUL: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में मूंग के दामों में अचानक तेजी आ गई है। मंगलवार 23 जुलाई को मंडी में 73 बोरा मूंग की आवक हुई जिसकी नीलामी अधिकतम दर 8100 रुपये प्रति क्विंटल से की गई है।
समर्थन मूल्य से 450 रुपये कम दर पर मंडी में मूंग की खरीदी होने से किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मंडी में मूंग से अधिक दाम उड़द के चल रहे हैं। मंगलवार को बैतूल के बडाेरा में स्थित कृषि उपज मंडी में उड़द की आवक 59 बोरा की हुई जिसकी नीलामी उच्चतम बोली 8350 रुपये प्रति क्विंटल लगाई गई।
मंडी में आवक और भाव की जानकारी





