श्री माता मंदिर समिति ने अभिषेक सोनी का मनाया जन्मदिन

बैतूल। श्री माता मंदिर समिति एवं श्री खेड़ापति जागरण ग्रुप के सक्रिय सदस्य अभिषेक सोनी का विगत 4 मार्च को मंदिर समिति द्वारा जन्मदिन मनाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक डब्बू तलेड़ा ने अभिषेक सोनी को जन्मदिन पर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य एवं महिला मंडल ने श्री सोनी को बधाई प्रेषित की।




