जिला राठौर क्षत्रिय समाज पहुंचा हेमंत खंडेलवाल के निवास, स्व.सुरभि खंडेलवाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि|

बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला राठौर क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उनके निवास पहुंचे। इस दौरान सभी ने सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
समाज के पदाधिकारियों ने विधायक हेमंत खंडेलवाल और उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि एक बेटी को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। समाजजनों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष राठौर, जिला उपाध्यक्ष शिवकिशोर राठौर, महेश राठौर, जिला महामंत्री प्रमोद राठौर, जिला कोषाध्यक्ष प्रमेंद्र राठौर, संगठन प्रभारी बब्बा लवलेश राठौर, जिला मंत्री गंगाप्रसाद राठौर, मीडिया प्रभारी साहिल राठौर, जिला सचिव आनंद राठौर, हरि राठौर, निवारी इकाई अध्यक्ष कमलेश राठौर, गंज बैतूल इकाई अध्यक्ष दिनेश राठौर, जिला युवा उपाध्यक्ष दीपक राठौर, जिला युवा प्रचार मंत्री सोनू राठौर, जिला युवा महामंत्री अजय राठौर, लोकेश राठौर , संजय राठौर, नरेंद्र राठौर, मनोज राठौर सहित सैकड़ों सामाजिक लोग उपस्थित रहे।




