Betul news: सोनतलाई बाढ़ रेस्क्यू में उत्कृष्ट योगदान के लिए अश्विनी साहू सम्मानित
एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने दिया प्रशस्ति-पत्र
बैतूल। ग्राम जम्बाडा के युवा अश्विनी साहू को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आमला द्वारा बाढ़ आपदा में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने ग्राम सोनतलाई में बाढ़ रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अश्विनी के सराहनीय योगदान और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।
अश्विनी साहू ने ग्राम सोनतलाई में बाढ़ आपदा के समय रेस्क्यू कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया था और प्रभावित लोगों को बचाने में अपनी भूमिका निभाई थी। उनके इस योगदान को एक आदर्श नागरिक के रूप में सराहा गया। एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने अश्विनी साहू को प्रशस्ति-पत्र सौंपते हुए कहा कि ऐसे युवाओं का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अश्विनी को भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं। अश्विनी साहू ने सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के समय समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।




