Result news:आठवी, पांचवी के परीक्षा परिणामों में साई ग्रामर की छात्राएं रही अव्वल
उत्कृष्ट अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन

बैतूल। साई ग्रामर स्कूल भीमपुर की कक्षा आठवीं की छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की कक्षा 8वी की छात्रा निकिता पिता शंकर पांसे ने 87 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके साथ ही विद्यालय में द्वितीय विन्देश्वरी इवने पिता विनोद इवने 84.61 प्रतिशत, आँचल पिता राजेश सूर्यवंशी ने 83.05 प्रतिशत अंक एवं कक्षा पांचवी में प्रथम छात्रा अनुष्का राठौर पिता लोकेश राठौर 88.75 प्रतिशत, द्वितीय नंदनी उइके पिता जयसिंग उइके 87.07 प्रतिशत, तृतीय चारुषी बिसोने पिता आत्माराम बिसोने ने 82.75 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय के नाम को ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। छात्राओं की मेहनत, उत्साह, और उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस उत्कृष्टता का स्वागत किया और छात्राओं को प्रोत्साहित किया है कि वे अपने उच्च शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उल्लेखनीय है कि छात्राओं के इन प्रशंसनीय परिणामों के पीछे उनकी मेहनत, उत्साह और शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का बड़ा हाथ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस सफलता को हासिल करने पर छात्राओं को बधाई दी और उन्हें आगे भी अधिक मेहनत करने का प्रोत्साहन दिया है, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।




