अजय सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष और नर्मदापुरम जोन प्रभारी की जिम्मेदारी।

आम आदमी पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव।

 

बैतूल। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल के तहत अजय सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय सोनी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, संगठन पदाधिकारियों तथा अपने कार्यक्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

अजय सोनी ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्वोपरि रही है और अब नर्मदापुरम जोन में संगठन को और मजबूत करने के साथ आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ नर्मदापुरम जोन अंतर्गत बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम और सीहोर जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। पार्टी की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं को समझते हुए पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित राजनीति को आगे बढ़ाना रहेगी।

उन्होंने कार्यक्षेत्र के सभी जिलों में क्षेत्रीय स्तर पर संगठन विस्तार, युवाओं और महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने, बूथ स्तर तक मजबूत संगठन संरचना तैयार करने तथा प्रभावी जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को प्रमुख लक्ष्य बताया। अजय सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की।

– नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर नर्मदापुरम जोन के अन्य नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश संगठन मंत्री अधिवक्ता रेवाराम पटेल, प्रदेश सचिव विजेंद्र चौहान, प्रदेश संयुक्त सचिव अधिवक्ता शंकर पेंदाम, विकास ढाका, अजय मालवीय, सपन कामला, अब्दुल अज़ीज़ खान, रामकृष्ण आंजने, सर्वेश पाठक, अर्जुन सिंह और इंजीनियर योगेश साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अजय सोनी ने कहा कि सभी नए पदाधिकारी टीम भावना के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को नई दिशा देंगे और मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर कार्य करेंगे।

उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व तथा मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश सह प्रभारी विश्वेंद्र सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास से कार्यकर्ताओं का मनोबल सुदृढ़ हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button