कोरकू आदिवासी समाज अवकाश के दिन 11 अगस्त को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस 

सभी गांव, मजरों, टोलों, ढानों और पारों में हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी

बैठक में कोरकू समाज की जनसंख्या का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए गांव-गांव सर्वे करने का संकल्प

बैतूल। कोरकू आदिवासी समाज 11 अगस्त को जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस महापर्व का आयोजन करेगा। जिले के सभी गांव, मजरों, टोलों, ढानों और पारों में इसे बड़े हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी है। इस अवसर पर ग्रामीण अंचल में निवासरत हर सामाजिक व्यक्ति को जागरूक करने और कोरकू समाज की जनसंख्या का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए गांव-गांव सर्वे करने का संकल्प लिया गया है।

कोरकू आदिवासी समाज की बैठक में समाजसेवी और प्रचारक खुशराज भूरी-भाकलू कोरकू ने बताया कि 9 अगस्त 2024 को सार्वजनिक अवकाश नहीं होने के कारण छुट्टी के दिन 11 अगस्त 2024, रविवार को महापर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई और सामाजिक बंधुओं को रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। रैली का रूट आगामी बैठक 4 अगस्त 2024 को मुठवा धाम सह शहीद भवन बैतूल में रखी गई अंतिम बैठक में तय किया जाएगा। विभिन्न संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता, बुजुर्ग और गणमान्य सामाजिक बंधुओं ने बारिश में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया। बैठक में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त बिहारीलाल धाड़से, तेजीलाल धाड़से निवासी मानी, गंगाचरण कास्दे, अध्यक्ष आदिवासी कोरकू उन्नतिशील समाज एवं एजुकेशन सोशल वेलफेयर सोसायटी जिला बैतूल, विनेश बेठे, अध्यक्ष विकास खंड भीमपुर, धर्मेंद्र राने उपाध्यक्ष विकास खंड भीमपुर, सुशील पान्से, अध्यक्ष मुकड़दम चावड़ी कामोद भीमपुर, बण्डू लिखितकर, राजेश दरसीमा, सुखनन्दन सिलू, मुकेश बेठे, नितेश बेठे, मुकड़दम चावड़ी चोहटा और राजेन्द्र सिलू सहित एडवोकेट लाबू सिंह चिल्हाटे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बारस्कर सर अकादमी के संचालक विनेश बेठे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति को समाज के लिए खड़ा होना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button