Betul news: बाल सभा में छात्राओं ने दीं देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां

ई.एफ.ए. शा. कन्या उ.मा. विद्यालय में चौथे शनिवार पर हुआ विशेष आयोजन


बैतूल। ई.एफ.ए. शा. कन्या उ.मा. विद्यालय बैतूल गंज में 27 जुलाई 2024 को “सबल भारत” विषय पर बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सदनवार देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि बाल सभा में देशभक्ति गीतों के चयन से लेकर प्रस्तुति तक की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले द्वारा छात्राओं को सदनवार गतिविधि समूह गान के अंतर्गत उचित गीत का चयन, गीत के बोल और उच्चारण, ताल और सुर, भावना और उत्साह, नेत्र संपर्क और बॉडी लैंग्वेज, सदन समन्वय, पोशाक और प्रस्तुति, अनुशासन और समन्वय, संगीत उपकरणों का उपयोग, माइक्रोफोन और ध्वनि नियंत्रण, स्थान और मूवमेंट, तालमेल, संचार और संकेत, समूह अभ्यास, सम्मानजनक प्रस्तुति, श्वास प्रबंधन, स्पष्टता और उच्चारण, भावना और भावनात्मक जुड़ाव, दृढ़ता और आत्मविश्वास, जल्दी या देरी से ना गाना, पर्याप्त आराम और हाइड्रेशन, गर्मजोशी, सही मुद्रा, अभ्यास, धैर्य, अनुभवी शिक्षक का मार्गदर्शन, एक-दूसरे की नकल से बचने, मंच पर प्रवेश और आनंद के साथ गाने आदि विषयों पर मार्गदर्शन देकर की गई। विद्यालय के प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे ने छात्राओं को देशभक्ति के गीतों के महत्व और उनके माध्यम से देश के प्रति प्रेम की भावना को जागृत करने की भूमिका के बारे में बताया।
— गायन में शब्दों के सही उच्चारण से आता है निखार —


शिक्षिका शारदा सोलकीं ने शब्दों के सही उच्चारण के महत्व पर चर्चा की और बताया कि गायन में शब्दों के सही उच्चारण से निखार आता है और बार-बार अभ्यास करने से गायन में सुधार होता है। इस अवसर पर छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई सदन, अहिल्या बाई सदन, मीरा बाई सदन, और रानी दुर्गावती सदन में अपनी-अपनी समूह गान की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कक्षा शिक्षक बी.आर. कंगाले, सुनंदा उईके, सुजाता खान, कामायनी त्रिवेदी, शकुंतला पंडोले, रजनी राय और प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार प्रथम तीन कालखंडों में बाल सभा का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, जिससे छात्राओं को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलता है, उनकी प्रतिभाओं का विकास भी होता है। इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना का विकास होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button