Announcement of upcoming programs: मां कर्मा साहू समाज बैतूल का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

बैतूल। मां कर्मा साहू समाज नगर समिति बैतूल के तत्वावधान में 5 जनवरी 2025, रविवार को शिव मंदिर गुफा, बटामा, बैतूल बाजार में नववर्ष मिलन समारोह एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। समाजजनों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की गई। मां कर्मा जयंती 24 और 25 मार्च 2025 को दो दिवसीय आयोजन के रूप में मनाई जाएगी। 19 जनवरी 2025, रविवार को हल्दी कुकू कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला मंडल का गठन भी किया जाएगा। 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर समिति द्वारा झंडारोहण किया जाएगा। समिति ने समाजजनों से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्रीराम दियावार, उपाध्यक्ष शिवदयाल साहू कोल्हे, संरक्षक केएल दियावार, संगठन प्रभारी नरेशचन्द्र साहू, शंकरलाल डोहरे, नर्मदाप्रसाद दियावार, पवन साहू कावडे, शंकरलाल बिसने, जीवनलाल साहू, नत्थू साहू ठेंगेवार, गुलाब साहू, वामनराव साहू, पवन साहू भोयरे, जगदीश साहू कोल्हे, सीताराम कोल्हे, देवमन भोयरे, राजेंद्र साहू पलेवार, मधुकर कोल्हे, जीवनलाल साहू, राजेश आदवारे, ओझू साहू, तुलाराम डोहरे, मुन्नालाल डोहरे, तेजीलाल पलेवार, गणेश दियावार, मनोहर साहू, अनिल भोयरे, महेंद्र गुदवारे, भरत साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से सुनंदा साहू, कमला साहू, रेखा साहू, सुमन साहू कोल्हे और निर्मला दियावार ने सहभागिता की। बैठक में समाज की एकता व आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर सभी ने सहयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button