talent award ceremony: कोरकू आदिवासी महापंचायत के भव्य समारोह में सम्मानित होंगे जनकलाल मवासे

आदिवासी समाज के महानायक क्रांतिकारी गंजनसिंह शीलू की जयंती पर होगा प्रतिभा सम्मान समारोह 

बैतूल। अखिल भारतीय कोरकू आदिवासी महापंचायत दिल्ली और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में खंडवा में 4 अगस्त 2024 को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में कोरकू आदिवासी समाज के महानायक क्रांतिकारी गंजनसिंह शीलू की जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पार्वतीबाई धर्मशाला में सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद बैतूल के जिला अध्यक्ष जनकलाल मवासे को सम्मानित किया जाएगा। श्री मवासे बैतूल जिले के घोडाडोगरी विकास खंड के बांसपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू कृषि महाविद्यालय, जबलपुर से बीएससी एजी की पढ़ाई की है और वहां कालेज के प्रेसिडेंट भी रहे हैं। कृषि विभाग में सेवा देने के बाद हाल ही में होशंगाबाद से उप परियोजना संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। श्री मवासे, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद बैतूल जिले के कई वर्षों से जिला अध्यक्ष हैं और सिद्धाश्रम साधक परिवार ट्रस्ट चिखलार के अध्यक्ष भी हैं। ट्रस्ट के अंतर्गत निखिल पारद्वेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर चिखलार में 2018 से एक ऐतिहासिक मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है।

समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे जिनमें अखिल भारतीय कोरकू आदिवासी महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिराम सुतार, बुरहानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवास अर्जुन वर्मा, हरदा के जिला अध्यक्ष दिलीप कास्दे, सीहोर के जिला अध्यक्ष पुरन कलम, नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष दुर्गेश बेठेकर, आकोला महाराष्ट्र के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजय कास्दे और धारणी महाराष्ट्र के दिलीप झावरकर शामिल हैं। जनकलाल मवासे ने अपने योगदान से बैतूल जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज, गुरु परिवार और समस्त जनमानस की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी जा रही है। उक्त जानकारी योगेश धुर्वे।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (समग्र आदि गोंडी धर्म संस्कृति शोध बोध संस्थान सुखवान) द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button