Betul news: मेहरा समाज की जिला स्तरीय बैठक आज

समाजिक विकास और नई कार्यकारिणी गठन पर होगा मंथन

बैतूल। मेहरा समाज समिति, मध्यप्रदेश जिला बैतूल की जिला स्तरीय बैठक आज 6 अक्टूबर 2024, रविवार को मुलताई में आयोजित की गई है। यह बैठक रेलवे स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पीछे राउत मंगल भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में प्रदेश, जिला, एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित समाज के प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम आयोजक हरेंद्र उपराले ने बताया कि बैठक की सभी तैयारिया पूरी हो चुकी हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित मेहरा समाज जिला अध्यक्ष संतू सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले, प्रदेश संरक्षक आईपी पारधे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कम्मो पीपरदे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरस्वती नागले, जनपद सदस्य नामदेव हरसुले, रामलाल उपराले, विनोद उपराले, अधिवक्ता नरेंद्र बेले, कमलेश बिहारे, और दिनकर राव उपराले की उपस्थिति रहेगी।

बैठक का उद्देश्य समाज के संगठित विकास के साथ-साथ मुलताई और प्रभातपट्टन ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन और जिला कार्यकारिणी का विस्तार करना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के विकास और प्रगति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। जिला सचिव जगदीश कोगे ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सामाजिकजन से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को इस बैठक में उपस्थित रहने का निमंत्रण दिया गया है, ताकि समाज के विकास और संगठन के विस्तार में योगदान दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button