सीमित संसाधनों के बीच चार बालिकाओं की बड़ी उपलब्धि, उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल में हुआ चयन। प्रथम आओ तिरंगा फहराने का गौरव पाओ योजना से मिली प्रेरणा, सिमोरी की बेटियों ने किया कमाल।

बैतूल। आदिवासी आनंद ग्राम सिमोरी में प्रथम आओ तिरंगा फहराने का गौरव पाओ योजना से प्रेरित होकर चार बालिकाओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर भावना कुमरे और करिश्मा धुर्वे का जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयन हुआ है, वहीं साक्षी नागले और वैशाली उइके का मॉडल स्कूल में चयन हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्र की इन बालिकाओं ने कठिन परिस्थितियों में लगातार पढ़ाई करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कहा भी जाता है कि प्रतिभाएं साधनों की मोहताज नहीं होतीं और सीमित संसाधनों में भी बड़ा लक्ष्य मेहनत और लगन से प्राप्त किया जा सकता है। प्रथम आओ तिरंगा फहराने का गौरव पाओ योजना से मिली प्रेरणा और प्रोत्साहन ने इन बालिकाओं के आत्मविश्वास को नई दिशा दी, जिसका परिणाम अब चयन के रूप में सामने आया है।
चयन के बाद अब आगामी गणतंत्र दिवस पर इन बालिकाओं को अपने ग्राम में तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त होगा। उनकी इस सफलता पर ताप्ती आनंद क्लब द्वारा सम्मान किया गया। शाला के शैलेंद्र बिहारिया, ममता गौहर और राधिका पटैया ने भी बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button