भारतीय वाहन खरीदी बिक्री संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष बने सद्दाम

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोलू सोनी के मार्गदर्शन में हुआ जिला अध्यक्ष का चयन

बैतूल। भारतीय वाहन खरीदी बिक्री संगठन जिला बैतूल में संगठनात्मक दृष्टि से एक अहम निर्णय लिया गया। जिले के समस्त पदाधिकारियों और बैतूल जिले के सभी डीलरों की सर्वसम्मति से 26 दिसंबर को चिचोली निवासी सद्दाम भाई को भारतीय वाहन खरीदी बिक्री संगठन जिला बैतूल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही जिले भर के डीलरों ने सद्दाम भाई को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

इस नियुक्ति प्रक्रिया में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोलू सोनी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वरिष्ठता, अनुभव और संगठनात्मक समझ के लिए पहचाने जाने वाले गोलू सोनी ने जिला अध्यक्ष चयन की पूरी प्रक्रिया को मार्गदर्शन प्रदान किया और सभी डीलरो को एक मंच पर लाकर सर्वसम्मति का वातावरण बनाया। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में गोलू सोनी लंबे समय से सक्रिय हैं और बैतूल जिले में संगठन को सशक्त करने के लिए उनका निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति और समर्थन भी सामने आया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान बारामती महाराष्ट्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोलू सोनी, प्रदेश अध्यक्ष हारून खत्री, धार, प्रदेश सचिव निहाल खान, हरदा तथा प्रदेश संगठन सह सचिव अनिल पाटीदार, पुणे महाराष्ट्र ने नियुक्ति पर संतोष व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जे.के भाई, मुलताई और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोज लिलोरे ने भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

जिला स्तर पर रमीज रजा (बाबू भाई) देवगांव, जिला सह सचिव, आशिक अली (आशु) बैतूल, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, अशोक छिपने, बैतूल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, आशीष सोलंकी, केरपानी जिला उपाध्यक्ष, अन्नू बावने, चिचोली जिला कोर कमेटी अध्यक्ष, इमरान खान, बैतूल जिला मीडिया प्रभारी, गोलू राजपूत, सारणी नगर कार्यवाहक, रजा हैदर, सारणी कार्यकारिणी सदस्य तथा मनोज बगाहे, बोरदेही संगठन मंत्री ने भी सद्दाम भाई की नियुक्ति का स्वागत किया।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि सद्दाम भाई के नेतृत्व में जिले के वाहन खरीदी बिक्री से जुड़े डीलर भाइयों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को नई दिशा व गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button