Betul news:भगवान शिव, श्रीराम, राधा कृष्ण बने नन्हे कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

स्वर्ण जयंती महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन 

 

बैतूल। श्री विश्वकर्मा स्वर्ण जयंती महोत्सव 2024 के तृतीय दिवस विश्वकर्मा बढ़ई समाज द्वारा काव्य पाठ, रंगोली, काष्ठ कला, फैन्सी ड्रेस, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काव्य पाठ महिला, पुरुषों द्वारा किया गया। फैन्सी ड्रेस में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। नन्हे कलाकारों ने भगवान शिव, श्रीराम, राधा कृष्ण बनकर मंच से प्रस्तुति दी। 22 फरवरी गुरुवार को सुबह 8 बजे भगवान विश्वकर्माजी का अभिषेक एवं हवन पूजन के साथ जयंती महोत्सव का प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में अतिथि, बुजुर्गों का सम्मान, जयंती प्रभारियों का सम्मान, साधारण आम सभा, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, पुरुस्कार वितरण, विश्वकर्मा रत्न प्रदान किया जाएगा। अतिथियों का उद्बोधन एव भंडारा प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज समिति के अध्यक्ष गणेशप्रसाद मालवी, सचिव शशिकांत मालवी, महिला मण्डल अध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी, युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button