Betul news: आबकारी अधिकारी पूनम मानकर का रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Excise Officer:  बैतूल। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बैतूल निवासी पूनम मानकर का चयन उप निरीक्षक आबकारी विभाग के पद पर हुआ है। पूनम को मिली इस सफलता पर मंगलवार को पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर पूनम मानकर को बधाई दी। शुरू से ही मेधावी छात्रा के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित करने वाली पूनम ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर सचिव सुदामा सूर्यवंशी, पूर्व सचिव हरिराम पवार, आयोजन प्रभारी डीआर रबडे, सह आयोजन प्रभारी डी एस चौधरी, सदस्य केवलराम यादव, सदस्य अनिल सोलंकी, सदस्य हरीश राठौर, सह सचिव शिवपाल उघड़े, सदस्य जगदीश गड़ेकर, श्रीमती शकुंतला पवार, शिवकांती सूर्यवंशी, ऋतु बिहारे,  श्याम ब्रह्मने और समाजसेवी सहित आमजन उपस्थित हुए।पूनम ने बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य राज्य लोक सेवा आयोग के तहत सर्वोच्च पद डिप्टी कलेक्टर को प्राप्त करना है, तब तक वह निरंतर अपना प्रयास जारी रखेगी।

पूनम के एमपीपीएससी 2019 में चयन होने से परिवार एवं समाज का नाम रोशन हुआ है। पूनम के पिता नेपाल मानकर पटवारी के पद पर कार्यरत हैं और माता ललिता मानकर सहायक मानचित्रकार के पद पर पीआईयू में पदस्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button