Action,: 108 एम्बुलेंस के पायलट प्रसूताओं से वसूल रहे थे खर्चा, दो को हटाया

Betul News:  बैतूल। शासन ने 108 एंबुलेंस सेवा निशुल्क प्रदान की है लेकिन ग्रामीण अंचलों में मरीजों को अस्पताल लाने और घर ले जाने के लिए चाय पानी के नाम पर खर्चा वसूलने के मामले सामने आ ही रहे हैं।
ऐसे ही मामलों में बैतूल जिले में 108 सेवा के दो पायलटों को कार्य से हटाने की कारवाई की गई है। इससे खर्चा वसूलने की प्रथा पर कितना अंकुश लग पाएगा यह तो आने वाले दिनों में ही नजर आएगा।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  एकीकृत रेफरल ट्रासपोर्ट   प्रणाली के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल करने पर गर्भवती एवं धात्री माताओं को घर से शासकीय चिकित्सालय ले जाने एवं वापस  घर तक  पहुचाने हेतु 108 की एम्बुलेंस की सेवाए निःशुल्क उपलब्ध है। 108 वाहन चालकों द्वारा प्रसूताओं से रुपये लेने की शिकायत सीएमएचओ को की गई थी। 
शिकायत की जांच में पाया गया कि अगस्त माह के आखरी सप्ताह में धात्री माता को जिला चिकित्सालय से भैंसदेही विकासखंड के ग्रामों में छोड़ने हेतु 108 वाहन पायलटो द्वारा राशि ली गई है।  दो वाहन पायलटों को उक्त कार्य मे लिप्त पाए गए।
जांच में दोषी पाए जाने पर सीएमएचओ ने 108 जिला मैनेजर को  दोनों पायलटों को कार्य पर न लिये जाने के आदेश दिए गए हैं।  उनके  कार्य लिए जाने की सूचना मिलने पर 108 मैनेजर पर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button