Appointment: इंदल यादव विधायक प्रतिनिधि बने

बैतूल। जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 अंतर्गत खण्ड घोड़ाडोंगरी में इंदल यादव पिता हृदयराम यादव निवासी चिखली आमढाना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत हुए हैं। विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने इंदल यादव को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसकी सूचना कलेक्टर को प्रेषित की है। प्रेषित पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि इंदल यादव खण्ड घोड़ाडोंगरी में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। विधायक ने इंदल यादव को खण्ड घोड़ाडोंगरी की समस्त विभागो की स्थाई समितियों में संपन्न होने वाली बैठक में शासन द्वारा संचालित की जाने वाली सभी गतिविधियों की सूचना समय-समय पर देकर इनकी सहभागिता सुनिश्चित् करने कलेक्टर से आग्रह किया।




