चिचोली के गांवों में पेयजल व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण।

डॉ. अभिजीत सिंह ने जलापूर्ति व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

बैतूल। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड चिचोली के सहायक यंत्री वर्मा ने बुधवार को विभिन्न ग्रामों में पेयजल व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैंडपंप, नल-जल योजनाओं एवं अन्य जल स्रोतों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर पेयजल उपलब्धता और समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर पेयजल संबंधी समस्याएं सामने आईं, वहां तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। खराब हैंडपंपों और जलापूर्ति व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग और समय पर निराकरण जरूरी है।

निरीक्षण के समय संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button