गर्मी में बेजुबान पक्षियों के मददगार बने सांदीपनि स्कूल के छात्र, शिक्षकों के साथ मिलकर बनाए बर्ड हाउस और सकोरे।

बैतूल बाजार। गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इंसान तो अपनी प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन तपती धूप में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी और ठिकाना ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैतूल बाजार के छात्र-छात्राओं ने एक नेक पहल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर पक्षियों के रहने के लिए छोटे-छोटे घर (बर्ड हाउस) और पानी पीने के लिए सकोरे तैयार किए हैं।

इस अभियान में प्रभारी प्राचार्य श्री आर के मालवीय, प्रधानपाठक एम एल डडोरे, प्रधानपाठक एन आर हाके, राजेश्वर राव गायकवाड़, विनोद बरामदे और श्री महेश यादव, निशा बोबडे, खुशबू साहू, नेहा मालवीय का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थी नव्या पवार, एकवीरा हाके, अभय पावर, प्रियांशु बारस्कर, साहिल सूरयवंशी, मयंक सातपुते, श्रेयांस पवार, निशा बोबड़े और खुशबू साहू ने अपनी मेहनत से रंगीन पक्षी घर तैयार किए।

इस दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पक्षियों को पानी पीते और दाना चुगते देखकर बहुत खुशी होती है। कुदरत ने यह बहुत ही अद्भुत दुनिया बनाई है और ये उड़ते पक्षी हमें जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इन घरों और पानी के पात्रों को विद्यालय परिसर के पेड़ों पर लगाया जा रहा है, ताकि पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। विद्यार्थियों के इस प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button