बोदी जुनवानी में नन्हे बच्चों का हुआ विद्यारंभ संस्कार, ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न । जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ आयोजन ।

बैतूल। ग्राम पंचायत बोदी जुनवानी में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विद्यारंभ संस्कार एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी में नन्हे बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती निर्मला उइके और सरपंच राजेश उइके मौजूद रहे। आयोजन परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षक श्रीमती पूर्णिमा बुनकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। अतिथियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम सचिव, एएनएम, सीएचओ, शिक्षकगण और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में रुक्मणी कजोड़े, सरला धुर्वे, रीमा हरसुले, लीलावती पारते और इमरता का विशेष योगदान रहा।

अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा। अंत में अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button