भारतीय स्टेट बैंक आठनेर शाखा ने निभाई ग्राहक सुरक्षा की जिम्मेदारी।

मृतक ऋणधारक के परिवार को मिला 10 लाख रुपये का बीमा भुगतान।

बैतूल। भारतीय स्टेट बैंक आठनेर शाखा द्वारा ग्राहक हित में किए गए बीमा सुरक्षा प्रयास का एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है। शाखा में लिए गए एक व्यक्तिगत ऋण को सुरक्षित करने के लिए जीवन बीमा पॉलिसी कराई गई थी। पॉलिसी धारक नरेंद्र सलामे (35 वर्ष) के आकस्मिक निधन के बाद लगभग 10 लाख रुपये का बीमा भुगतान स्वीकृत कर उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

यह राशि मृतक की नामांकित सदस्य भगवंती सलामे को प्रदान की गई। कठिन परिस्थितियों में मिली इस आर्थिक सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली है। भावुक होकर श्रीमती भगवंती सलामे ने भारतीय स्टेट बैंक आठनेर शाखा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमा सुरक्षा के कारण परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिला है।

इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदीप मुसरे, ग्राहक विपणन अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा पचौरी, शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, सेवा प्रबंधक सुदीप जैन, क्षेत्रीय अधिकारी रमेश रामावत, बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक पांडे, मोहित जगताप सहित बैंक का स्टाफ मौजूद रहा।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को बीमा के प्रति जागरूक करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शाखा लगातार कार्य कर रही है। बैंक द्वारा ऋण के साथ बीमा सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button