147 दिन बाद फिर गूंजेगी शहनाई,30 नवंबर तक विवाह के लिए छह मुहूर्त
आज 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा

Dev Uthani Gyaras: करीब 147 दिन विश्राम के बाद 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शहनाई फिर गूंजने लगेगी। इस दिन अबूझ मुहुर्त होने से शादी समारोह की धूम रहेगी।
30 नवंबर तक विवाह के लिए छह मुहूर्त है। चातुर्मास के कारण पांच माह से विवाह योग नहीं था। अब 23 नवंबर से विवाह समारोह शुरू होंगे। साथ ही तुलसी विवाह की परंपरा निभाई जाएगी। इसे लेकर बाजार तैयार है। लोग अभी से खरीदारी करने में जुटे हैं। शादी के सीजन के चलते चांदी व सोने के भावों में तेजी बनी है।
देवउठनी एकादशी पर रवि, सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धी जैसे एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कामों में सिद्धि प्राप्त होती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को देर रात 11.03 बजे से शुरू होगी और 23 नवंबर को 9.01 बजे पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अत: 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। दे
वउठनी एकादशी पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग सुबह 6.50 बजे से है, जो शाम 5.16 बजे तक रहेगा। जबकि सिद्धि योग 11.54 बजे से अगले दिन 24 नवंबर को सुबह 05 बजे तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 5.16 से अगले दिन 24 नवंबर को सुबह 6.51 बजे तक है।
नवंबर में 6 शुभ मूहुर्त
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रात्रि 11.03 बजे शुरू होगी और 23 नवंबर की रात्रि 9.01 बजे खत्म होगी। यह विवाह का सबसे शुभ मुहुर्त है। नवंबर में विवाह के 6 शुभ मुहूर्त है। इसमें 23, 24, 25, 27, 28 और 29 नवंबर शामिल है।इसके बाद दिसंबर में 7 मुहुर्त, 16 से खरमास शुरू होगा। 14 जनवरी 2024 तक ब्रेक लग जाएगा।
दिसंबर में 5, 6,7, 8, 9, 11 और 15 दिसंबर को शादी के मुहूर्त है। शादियों की तिथि अनुसार सभी की बुकिंग हो चुकी है। नए साल से वैवाहिक आयोजन की गूंज ज्यादा होगी क्योंकि मुहूर्त अधिक रहेंगे। मुहूर्तों के हिसाब से होटल, रिसोर्ट, गार्डन बुक हो गए हैं।।शहर सहित अंचल में देवउठनी ग्यारस तुलसी विवाह के साथ देव दीपावली के रूप में मनाई जाएगी।
मंदिरों पर तुलसी विवाह सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। शहरवासी छोटी दीपावली के रूप में मनाते हुए घरों की देहरी पर दीपक जलाएंगे। आंगन को रंगोली से सजाएंगे। गन्ने की झोपड़ी बनाकर तुलसी-सालिगराम विवाह कराए जाएंगे।




