Journalist Praveen Arya has been planting trees on every birthday for the last 25 years: जन्मदिन को बनाया पर्यावरण संरक्षण का अवसर, लगाए बेलपत्र, पीपल और लक्ष्मीतरु के पौधे

25 वर्षों से हर जन्मदिन पर पौधे लगाते हैं पत्रकार प्रवीण आर्य

बैतूल। तहसील पत्रकार संघ चिचोली के पत्रकार प्रवीण आर्य ने अपने जन्मदिन को पौधारोपण जैसे पुनीत कार्य से मनाकर यह साबित किया कि जन्मदिन जिम्मेदारी और पर्यावरण प्रेम का भी अवसर हो सकता है। प्रवीण आर्य ने अपने जन्मदिन के मौके पर बरसते पानी के बीच नगर के संदक घाट स्थित मोक्षधाम में पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उन्होंने बेलपत्र, पीपल और लक्ष्मीतरु के पौधे लगाए, जिनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

प्रवीण आर्य ने जानकारी दी कि वे बीते लगभग पच्चीस वर्षों से प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधों को केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सहेजना भी हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर तहसील पत्रकार संघ चिचोली के अध्यक्ष सुधीर जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को एक हरित भविष्य दे सकते हैं। कार्यक्रम में तहसील पत्रकार संघ के सचिव विनय आर्य, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र बावने, नवनीत आर्य, किशोर पाल, मनोज सातनकर सहित अन्य पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रवीण आर्य की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button