Betul News : आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज हुए 210 प्रकरण

Betul News Today : बैतूल। लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में गुरूवार को आरसीएमएस पोर्टल पर 210 प्रकरण राजस्व अधिकारियों द्वारा दर्ज किए गए। इनमें 136 प्रकरण उत्तराधिकारी/फौती नामांतरण के प्रकरण हैं। जबकि 32 सामान्य नामिनेशन प्रकरण दर्ज किए गए। आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज बंटवारे के प्रकरणों की संख्या 21 बताई गई है। अन्य मदों में भी 21 प्रकरण ही दर्ज किए गए हैं।
राजस्व प्रकरणों को अपडेट करने की दृष्टि से पटवारियों ने गांव में बी-1 का वाचन किया। इसके अंतर्गत पटवारी रिकार्ड में भू-स्वामी का नाम, खसरा, उसका खाता क्रमांक एवं अन्य वांछित जानकारी अपडेट करते है। जिन खसरो में भूमि स्वामी की मुत्यु हो गई है तो उसको दुरूस्त करते है। उसके वारिसदारों के नाम आदि की जानकारी भरते है। अपडेट करते है। रिकार्ड दुरूस्ती के बाद बंटवारा, सीमांकन, नकल आदि शिकायतों का निराकरण किया जाता है।
राजस्व अधिकारी अपने महाअभियान में भूमि स्वामियों के राजस्व रिकार्ड के वाचन से भू-स्वामियों के नाम अथवा मृतकों के वारिसों के नाम दर्ज करवाने के साथ ही समग्र ई केवायसी तथा समग्र आईडी से खसरे को लिंक करा सकेगे। इसके साथ ही आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत भी करेगे। भूमि-स्वामी उत्तराधिकार का नामांतरण एवं सीमांकन के साथ नक्शे में तारमीम भी करा सकेंगे।




