Result news: दिव्य ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गौरवान्वित
12 वी में शुभम बनखेडे ने प्राप्त किए 92.2 प्रतिशत अंक

बैतूल। दिव्य ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरडी में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के परिणामों में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं के परीक्षा में प्रथम स्थान पर शुभम सुभाष बनखेडे ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि हाई स्कूल परीक्षा में युशिका दिलीप मालवीय ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस सफलता ने स्कूल को गौरवान्वित किया है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं से प्रथम स्थान शुभम सुभाष बनखेडे काजली द्वारा 92.2 प्रतिशत लाए गए, साथ ही द्वितीय हर्षित सुरेश देशमुख सिरडी 77.4 प्रतिशत, तृतीय मयूर आकाश राव लोखंडे 70 प्रतिशत, हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान युशिका दिलीप मालवीय सहनगांव 76.8 प्रतिशत, द्वितीय आकाश संतोष बिहारे सिरडी 76.4 प्रतिशत, तृतीय नंदनी विनायक साईखेड़ाखुर्द 74 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस उत्कृष्टता का स्वागत किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया है कि वे अपने उच्च शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के इन प्रशंसनीय परिणामों के पीछे उनकी मेहनत, उत्साह और शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का बड़ा हाथ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस सफलता को हासिल करने पर विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें आगे भी अधिक मेहनत करने का प्रोत्साहन दिया है, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।




