चौरागढ़ धाम के संत श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज ब्रह्मलीन, शिष्यों और श्रद्धालुओं में शोक

पचमढ़ी आश्रम में गुरुवार 8 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार


बैतूल। चौरागढ़ मंदिर के मुख्य पुजारी एवं प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज का बुधवार 7 जनवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। चौरागढ़ धाम से गहरे रूप से जुड़े हजारों श्रद्धालु और शिष्य इस दुखद समाचार से स्तब्ध हैं।
खेड़ली बाजार, आमला निवासी उनके परम भक्त राहुल कुमार साहू ने महाराज के निधन को अत्यंत हृदयविदारक और अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि महाराज जी का जाना केवल एक संत का जाना नहीं है, समाज और धर्म के लिए एक जीवंत प्रेरणा का विलीन हो जाना है। श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन सेवा, साधना और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। धर्म के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, समाज के प्रति समर्पण और भक्तों के प्रति उनका स्नेह सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेगा।
भक्तों का कहना है कि आज भले ही महाराज जी देह रूप में हमारे बीच न हों, लेकिन उनके विचार, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्रद्धालुओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी भक्तों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज का अंतिम संस्कार पचमढ़ी आश्रम में आज गुरुवार 8 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button