Health OPD organized on 9th March: न्यूरो संबंधी विकारों के इलाज के लिए बैतूल में हेल्थ ओपीडी का आयोजन 9 मार्च को


बैतूल। न्यूरो संबंधी विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष हेल्थ ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। यह ओपीडी रविवार, 9 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक डॉ. अरुण श्रीवास्तव अस्पताल, होटल रामकृष्ण के पास, सदर बैतूल में आयोजित होगी।
ओपीडी का संचालन नागपुर के प्रसिद्ध न्यूरोफिजिशियन डॉक्टर जीवन किनकर द्वारा किया जाएगा। डॉक्टर किनकर एमबीबीएस, एमडी, डीएम हैं और वर्तमान में एसएमएचआरसी नागपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे नेल्सन मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल नागपुर में सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह ओपीडी विशेष रूप से मिर्गी, माइग्रेन, लकवा, सिरदर्द, भूलने की बीमारी, शरीर के किसी हिस्से में झनझनाहट, हाथ-पैरों में कंपन या कमजोरी जैसे न्यूरो विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने अपील की है कि जो मरीज इन बीमारियों से पीड़ित हैं, वे समय पर जांच करवा कर उचित इलाज प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button