India Representative: भारत प्रतिनिधि का ग्राम जंगलीढाना धूडेला का दौरा 12 जनवरी को

बोरदेही पुलिस को दी सूचना, छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी सैनिक करेंगे प्रतिनिधि का सम्मान

बैतूल। श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली-2 के भारत प्रतिनिधि श्रवण परते रविवार, 12 जनवरी को ग्राम जंगलीढाना धूडेला का दौरा करेंगे। इस अवसर पर उनके स्वागत और सम्मान के लिए जन समुदाय, सैनिक प्रतिनिधि, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, चपरासी एवं महिला मंडल प्रतिनिधि द्वारा मिलन समारोह आयोजित किया गया है।

भारत प्रतिनिधि श्रवण परते सुबह 11 बजे बैतूल से प्रस्थान करेंगे। बोरदेही होते हुए वे जिला छिंदवाड़ा के ग्राम जंगलीढाना धूडेला पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर छिंदवाड़ा जिले के ब्रांच पदाधिकारियों ने बोरदेही थाने में सूचना दी है और उनके सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था का आग्रह किया है। मांझी सरकार उमरघोड़खुर्द ब्रांच के सचिव मनीराम पंद्राम, मंजू पंद्राम और रूपेश उइके ने बताया कि नवनियुक्त भारत प्रतिनिधि का कार्यक्रम स्थल पर सैनिकों और जनसमुदाय द्वारा स्वागत सत्कार किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बोरदेही थाना प्रभारी से अतिथि प्रोटेक्शन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कार्यक्रम समापन के बाद श्रवण परते ग्राम जुनावानी, सापना बांध और सोहागपुर होते हुए बैतूल लौटेंगे। इस संबंध में बैतूल बाजार थाने में भी आवश्यक सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button