जौलखेड़ा के पूर्व सरपंच मगनलाल सागरे बने बुनकर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष:

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल में संगठनात्मक विस्तार के तहत बुनकर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर जौलखेड़ा के पूर्व सरपंच मगनलाल सागरे की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम काटनवाला द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा की अनुशंसा पर की गई।

जारी नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि वे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर कांग्रेस संगठन को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सलीम काटनवाला ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वे शीघ्र ही बुनकर प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची प्रेषित करें। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने मगनलाल सागरे को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button