शिवसेना यूबीटी की प्रादेशिक बैठक में बैतूल से रजनीश गिरे और प्रदीप जायसवाल हुए शामिल
गौवंश संरक्षण मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय, नई नियुक्तियों की घोषणा

बैतूल सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी भोपाल में जुटे
बैतूल। शिवसेना यूबीटी मध्यप्रदेश की प्रादेशिक बैठक होटल जशन पेरिडाइस, एमपी नगर भोपाल में राज्य प्रमुख सुनील शर्मा एवं उपराज्य प्रमुख शिवशंकर मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में बैतूल से किसान सेना राज्य प्रमुख रजनीश गिरे तथा बैतूल जिला प्रमुख प्रदीप जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदेश, संभाग, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों की व्यापक उपस्थिति रही।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि जो पदाधिकारी बिना सूचना अनुपस्थित रहे, उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारियों ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार रखे। आगामी दिनों में प्रदेश के प्रत्येक जिले की तहसीलों में गौ माता को राष्ट्र माता और राज्य माता का दर्जा दिलाने, गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, अवैध गौवंश परिवहन रोकने तथा गौवंश हत्या करने वालों को फांसी की सजा की मांग को लेकर सभी तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर जिला प्रमुखों के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में आंदोलन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
विचार रखने वालों में नितेश तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा, शिवशंकर मिश्रा, प्रभात पुरानिया, कृष्णकुमार गुप्ता, अपूर्व दुबे, पंडित चरित्र शर्मा, रजनीश गिरे, प्रदीप भावसार, पप्पू तिवारी, दीपक लोधी, रवि दीक्षित, राकेश गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर अपने विचार रखे।
– नई नियुक्तियों की घोषणा
कार्यक्रम के अंत में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। श्यामा देवी नायक को महिला आघाड़ी सेना राज्य प्रमुख, नितेश तिवारी को विद्यार्थी सेना राज्य प्रमुख, राजवीर पनिका को शहडोल संभाग उपराज्य प्रमुख, कुलदीप तिवारी को युवासेना उपराज्य प्रमुख, शिवशंकर मिश्रा को भोपाल संभाग प्रभारी तथा राकेश गोस्वामी को ग्वालियर एवं चंबल संभाग प्रमुख बनाया गया।
बैठक में शिवसेना राज्य प्रमुख सुनील शर्मा, शिवसेना कार्यकारी राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़, युवासेना राज्य प्रमुख प्रभात पुरानिया, प्रदेश संगठन प्रमुख पंडित चरित्र शर्मा, महिला आघाड़ी सेना राज्य प्रमुख श्यामा देवी नायक, किसान सेना राज्य प्रमुख रजनीश गिरे, बैतूल जिला प्रमुख प्रदीप जायसवाल, शिवसेना उपराज्य प्रमुख शिवशंकर मिश्रा, पप्पू तिवारी, प्रदीप भावसार, कृष्ण कुमार गुप्ता, परमजीत सिंह मेकन, प्रदेश कोष प्रमुख दिनेश विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मांगीलाल जी सैनी, प्रदेश सचिव अनिल जी जोशी, प्रदेश महासचिव रवि दीक्षित, भोपाल संभाग प्रमुख विदिशा जिला सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, शहडोल संभाग प्रमुख पवन पटेल, भोपाल जिला प्रमुख कुलदीप तिवारी, छतरपुर जिला प्रमुख नितेश तिवारी, सीहोर जिला प्रमुख पर्वत सिंह मेवाड़ा, भोपाल संभाग संगठन प्रमुख मदन प्रजापत, गब्बर यादव सीहोर, भोपाल संभाग प्रवक्ता संजय सैनी, बुरहानपुर जिला प्रमुख अशोक कोहली, आईटी सेल इंदौर संभाग प्रमुख वैभव मोदी, दीपक सक्सेना छतरपुर, मंदसौर जिला प्रभारी शुभम सिंह कच्छावा, मंदसौर आईटी सेल जिला प्रमुख राजेश सिंधल, जिला उप प्रमुख रघुनाथ नायक, टमा नायक, जसवंत सुराना, जिला संगठन प्रमुख राजू मालवीय, अशोक सोनी शाजापुर जिला प्रभारी, अभय सिंह छोटेलाल बुरहानपुर, आगर जिला प्रमुख जुझार सिंह, गुलाब देवचंद पाटिल, प्रमोद पाटिल बुरहानपुर, युवासेना जिला प्रमुख बुरहानपुर संजू ज्योतिषी, शिवनारायण धनगर, विकास सिंह यादव युवा सेना सागर जिला प्रभारी, दीपक सिंह लोधी सागर जिला प्रमुख, बेनाम सिंह सीधी जिला प्रमुख, किरण सिसोदिया, दर्शन सिंह सिसोदिया, निर्मल सरय पांढुर्णा जिला प्रमुख, अश्विन कटारे नगर प्रमुख पांढुरना, श्रीपाल यादव, राजू कुशवाहा, हर्ष रजक, संत राव जटिया दतिया, प्रवीण दीक्षित दतिया जिला प्रमुख एवं प्रदेश महासचिव, राकेश गोस्वामी चंबल ग्वालियर संभाग प्रमुख, रायसेन जिला प्रमुख बाबूलाल प्रजापति, कृष्णपाल अगर ग्रामीण जिला प्रमुख, निर्मल चेले, राजेश मराठा इंदौर जिला प्रमुख, मनीष शिंदे इंदौर महानगर प्रमुख, सुरेंद्र सिंह ठाकुर इंदौर, कैलाश चंद इंदौर, प्रियंका नामदेव महिला आघाड़ी सेना इंदौर जिला प्रमुख, लोकेंद्र ठाकुर युवा सेना जिला प्रमुख विदिशा, सौरभ चिराड विधानसभा अध्यक्ष विदिशा, राजेश महाराणा अनूपपुर जिला प्रमुख, शिव चक्रवती शहडोल जिला प्रमुख, सुरेश रजक उमरिया जिला प्रमुख, अभिषेक चौहान उज्जैन जिला मीडिया प्रभारी, संतोष बघेरवाल बड़नगर नगर प्रमुख, अनिल नागर बड़नगर ग्रामीण तहसील प्रमुख, ऋषि गुरु उज्जैन महानगर प्रमुख, दीपेश परिहार उज्जैन नगर संगठन प्रमुख, मोहित सिंह दखनी युवा सेना धार जिला प्रमुख, रवि कुमार सिंदल युवा सेना धार जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सूर्यवंशी युवा सेना धार जिला मीडिया प्रभारी, सचिन पाटीदार युवा सेना धार जिला मीडिया प्रभारी, जीवन राव धार जिला संपर्क प्रमुख, पंडित अर्जुन शर्मा युवा सेना जिला प्रमुख, निर्भय सिंह आंजना उज्जैन सहित प्रदेश के संभाग, जिला, तहसील एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़ द्वारा किया गया।




