Railway News: रेल यात्री सावधान: यशवंतपुर –इंदौर एक्सप्रेस भी निरस्त,

Train Cancelled: बैतूल। यशवंतपुर से डॉ. अंबेडकर नगर इंदौर के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन यशवंतपुर इंदौर के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन यशवंतपुर इंदौर को दिसंबर और जनवरी माह में नहीं चलाई जाएगी।
बैतूल से इंदौर के बीच चलने वाली पंचवैली एक्सप्रेस और नागपुर- इंदौर एक्सप्रेस पहले से ही 9 दिसंबर तक कैसिंल है। ऐसे में साप्ताहिक ट्रेन के भी कैंसिल होने से इंदौर से बैतूल, और बैतूल से इंदौर की ओर सफर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।
दरअसल दक्षिण पश्चिम रेल्वे द्वारा साईपी निलायम और बसमपल्लैई रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 21/522-786 पर स्थित टनल क्रमांक 65 ए में ब्लाक एंड पावर ब्लाक अरेजमेंट किया जा रहा है। इसके चलते उक्त ट्रेन के दिसंबर माह में 5 और जनवरी माह के 4 फेरे अप और डाउन दोनों ट्रेक पर कैंसिल कर दिए गए है।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ.अंबेडकर नगर इंदौर-यशवंतपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन क्रमांक 19301 यशवंतपुर एक्सप्रेस प्रति रविवार रात 8 बजे इंदौर से चलकर प्रति सोमवार सुबह 5.20 बजे बैतूल और 5.43 बजे आमला आती है। यह ट्रेन दिसंबर माह में 3, 10, 17, 24, 31 और जनवरी माह में 7, 14, 21 और 28 जनवरी को इंदौर से नहीं चलेगी। जिसके कारण बैतूल और आमला में 4, 11, 18, 25 दिसंबर और 1, 8, 15, 22 और 29 जनवरी 2024 को यह ट्रेन कैंसिल रहेगी।
इसी प्रकार यशवंतपुर से इंदौर के लिए प्रति सप्ताह मंगलवार को रात 11.20 बजे चलने वाली ट्रेन क्रमांक 19302 प्रति बुधवार रात 8.36 बजे बैतूल और गुरूवार सुबह 5.20 बजे इंदौर पहुंचती है। उक्त ट्रेन दिसंबर माह में 5, 12, 19, 26 और जनवरी माह में 2, 9, 16, 23 और 30 जनवरी को यशवंतपुर से नहीं चलेगी। जिसके चलते आमला और बैतूल में 6, 13, 20, 27 दिसंबर और 3, 10, 17, 23 और 31 जनवरी 2024 को ट्रेन कैंसिल रहेगी।




