कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शर्मा के समर्थन में गांधी वार्ड में किया जनसंपर्क

बैतूल। कांग्रेस ने आगामी पार्षद उप चुनाव के मद्देनजर गांधी वार्ड में अपने प्रत्याशी मनोज शर्मा के समर्थन में बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जनता से सीधे संवाद स्थापित किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व विधायक निलय डागा के नेतृत्व में हुए इस जनसंपर्क अभियान में समीर खान, मोनू बडोनिया, सुनील जेधे, नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान, छोटू दुबे, राजेश गवांडे, मोनू वाघ, प्रशांत राजपूत, सोनू पाल, रेवाराम रावत, पेटू चौरसिया, सुरेश यादव, उमाशंकर दीवान, अशोक निरापुरे, रवि त्रिपाठी, सिराज पठान, आशीष चौरसिया, प्रेरणा शर्मा, पुस्पा पेंद्राम, सरफराज खान और मोहसिन पटेल ने वार्डवासियों से मुलाकात की। नेताओं ने गांधी वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान जनता ने भी कांग्रेस के प्रति अपने समर्थन को जाहिर किया।
कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में योजनाओं को विस्तार से बताया, साथ ही जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का वादा किया।




