Betul News : जेल प्रहरी की नौकरी लगाने बैतूल में युवकों से ठगे 3 लाख

Betul News: 3 lakhs were cheated by youths in Betul to get the job of jail guard

बैतूल। आदिवासी क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों को जेल प्रहरी सहित अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में राशि लेकर ठगी का शिकार बनाया गया है। इनमें जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाजपुर और गाडवा के ग्रामीण युवक शामिल है।

पहला मामला वर्ष 2019 का है, वहीं दूसरा ठगी का मामला नवंबर 2022 का बताया जा रहा है। पीड़ित युवकों ने कई बार पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन ठगी करने वाला आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त के बाहर है। पहले मामले में ग्राम गाडवा के अशोक पिता लक्ष्मण चढ़ोकार उम्र 31 वर्ष के साथ 2 लाख की ठगी की गई है। पीड़ित युवक अशोक चढ़ोकार ने बताया कि आरोपी इंदु पाल पिता जदू पाल उम्र 50 वर्ष द्वारा उनसे 2 लाख की ठगी की गई। अशोक ने बताया कि इंदु पाल से जान पहचान होने के चलते उन्होंने उस पर भरोसा कर लिया। इंदू ने विश्वासघात करते हुए रुपए ले लिए रुपए वापस मांगने पर धमकी दी जाती है।

दूसरे मामले में ग्राम बाजपुर के युवक संदीप पिता जुगरान करोचे 22 वर्ष के साथ इन्दु पाल द्वारा एक लाख की ठगी की गई है। एसपी को सौंपे आवेदन में पीड़ित संदीप ने बताया कि अनावेदक इंदू ने कहा था कि पुलिस विभाग में उनकी अच्छी जान पहचान है। इंदु ने एक लाख में नौकरी लगाने की बात कही। पीड़ित संदीप इंदु के झांसे में आ गया और दो बार किस्तों में अनावेदक को एक लाख दे दिए। पीड़ित युवक संदीप ने बताया कि इंदु ठगी कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। अनावेदक एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। अनावेदक पर कई मामले दर्ज है। दोनों पीड़ित युवकों ने एसपी से उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button