दो सूत्रीय मांगपत्र पर आंदोलन के तीसरे चरण की तैयारी।

बैतूल। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक कैंपेन हाउस लिंक रोड परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसवाय पांसे ने की। अप्रैल माह में जन्मदिन वाले सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं और नए सदस्यों का सम्मान किया गया। संचालन ललित कुमार सिसोदिया ने किया, जिन्होंने छिंदवाड़ा में आयोजित सम्मेलन और उसमें पारित निर्णयों की जानकारी दी।

संगठन सचिव प्रकाश मांडवे ने बताया कि पदाधिकारी क्षेत्र का दौरा कर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने एवं कार्यवाहक अध्यक्ष बीपी धामोढे ने नर्मदापुरम में लेखा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर 80 वर्ष के बाद मिलने वाले 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन लाभ, रिवाइज पीपीओ और अन्य समस्याओं पर चर्चा की, जो अभी तक पेंशनरों को नहीं मिल पा रहा है।

कोषाध्यक्ष आरडी यादव ने बताया कि आगामी माह में केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके लिए सचिव एमएम अंसारी और दमोह के केसी जैन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही जबलपुर में बैठक आयोजित होगी।

एमएम अंसारी ने बताया कि कैशलेस चिकित्सा योजना में बैतूल के चार अस्पताल शामिल किए गए हैं और जल्द ही दांत एवं आंखों के अस्पताल भी जोड़े जाएंगे। बैठक में गुरु कृपा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के प्रतिनिधि ने उपस्थित होकर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी तथा ओपीडी फीस और जांचों में रियायत देने की बात कही।

संयुक्त मोर्चा द्वारा जारी दो सूत्रीय मांगपत्र में पेंशन की गारंटी, केंद्र के समान महंगाई राहत और एरियर भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे चरण में कंपनी मुख्यालय स्तर पर धरना और भोपाल में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। ज्ञापन ऊर्जा विभाग को भेजा जा चुका है और इस पर चर्चा के प्रयास जारी हैं।

बैठक में सभी सदस्यों ने मांगपत्र के समर्थन में हर स्तर पर आंदोलन में सहयोग का आश्वासन दिया। एसोसिएशन का गठन 11 अप्रैल 2000 को हुआ था और वर्षगांठ के अवसर पर आयोजन किया गया। ग्वालियर में मनाई गई सिल्वर जुबली को भी याद किया गया।

बैठक में एस वाय पांसे, एस एस पांडे, सरस्वती खांडवे, बीपी धामोढे, महेश बोरखड़े, नरेश शाह, एसके नंदा, आर साकरे, लक्ष्मण नाचने, जीवन विश्वकर्मा, गया प्रसाद दीवान, अशोक गुल्हने, शेख इसाक, श्रवण सोनारे, नवसू इवने, रियाज अहमद खान, मनोहर करोले, राघवेंद्र मालवीय, जीवन पवार, शिवरतन मालवीय, रामफल बन्नारे, आरसी गुर्जर, भीमराव पवार, मोतीराम जवने, देवी सिंह ठाकुर, सुमंत सिंह इंदल पवार, महादेव देशमुख, एचसी यादव, लाल डोंगरे, विजय कावले, अमरलाल नागले, शीला मालवी, रेखा नागले, उर्मिला बाई, सोमती बारस्कर, मांझी बाई धोटे, कमलाबाई, सुनीता, मुंशीलाल राठौड़, अनिल कुलकर्णी, अमरलाल गोहिते, केएल धावले, अशोक गुल्हाने, जगन्नाथ लोखंडे सहित 100 से अधिक पेंशनर उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button