Corruption News : ग्राम पंचायत चोपना में सोखपीठ और नाडेप निर्माण में भ्रष्टाचार

सरपंच, सचिव, उप सरपंच के खिलाफ निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप

Corruption News : बैतूल। जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम पंचायत चोपना में हो रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम पंचायत के पंच अशोक राय ने सरपंच, उपसरपंच और सचिव पर गुणवत्ताविहीन कार्य करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वाटर रिचार्ज हैंडपंप के पास सोखपीठ गड्ढा निर्माण और नाडेप का निर्माण पंचायत द्वारा अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है, लेकिन इन सभी कार्यों में गुणवत्ता का पूरी तरह अभाव है।

अशोक राय ने बताया कि उन्होंने इन अनियमितताओं की मौखिक शिकायत पंचायत के सरपंच, सचिव और उपसरपंच से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव ने जवाब देते हुए कहा, हम सहायक यंत्री को पैसा देते हैं, तुमसे जो बन पड़े, कर लो। यह बयान भ्रष्टाचार की ओर स्पष्ट इशारा करता है। अशोक राय ने आगे बताया कि सामुदायिक बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए आवंटित धनराशि का भी गबन किया गया है। उनकी ओर से इस गंभीर मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पंच अशोक राय ने कहा कि पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार और लापरवाही से जनता का विश्वास टूट रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा इस मामले में प्रशासन की चुप्पी और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होना सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों में पंचायत के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button