बीजासनी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव, महाप्रसाद में लगेगा 56 भोग माखन मिश्री
राधा - कृष्ण , माखनचोरी, लड्डू गोपाल , गौमाता की आकर्षक झांकियां मोह रही सबका मन

56 भोग के दर्शन का है विशेष महत्व
रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या
बैतूल। बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में आज कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रात्रि 8 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी एवं ठीक 12 बजे भगवान का जन्म होगा। 56 भोग मिठाई , 15 किलो माखन मिश्री फलाहारी साबूदाना खिचड़ी एवं पंजरी का भोग लगाकर महाआरती होगी जिसके पश्चात प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बार जन्माष्टमी पर मंदिर सदस्यों के अथक परिश्रम से विशेष साजसज्जा देखते ही बन रही है। साथ ही राधा कृष्ण की झांकी सजीव सी लग रही है, बालकृष्ण की माखन चोरी की झांकी के साथ ही गौ माता एवं लड्डू गोपाल की झांकी आकर्षण का केंद्र है। मंदिर समिति सभी धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील करती है।




