बैतूल में पहली बार फाग गायन प्रतियोगिता 28 मार्च को, परंपरा को सहेजने का प्रयास।
छत्रपति शिवाजी महाराज ओपन ऑडिटोरियम में होगा आयोजन। 10001 रुपये प्रथम, 5001 द्वितीय और 2001 रुपये तृतीय पुरस्कार घोषित। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके सहित जनप्रतिनिधि रहेंगे शामिल। प्रवेश शुल्क के साथ जिलेभर की मंडलियों को आमंत्रण।

बैतूल। सतपुड़ा की समृद्ध वादियों के बीच बसा हमारा बैतूल जिला कभी फाग गीतों की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता रहा है, जहां होली के त्योहार पर कभी गांव-गांव और शहर में फाग की स्वर लहरियां गूंजती थीं, लेकिन आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव में यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और होली की खुशियों को फिर से जीवंत बनाने के उद्देश्य से शहर में पहली बार वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों के प्रयास से फाग गायन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में प्रतिभागियों को मंच देने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 10,001 रुपये के प्रथम पुरस्कार सहित अन्य नगद पुरस्कार घोषित किए गए हैं और कार्यक्रम में जिले की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।
टेंपल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट संगीत विद्यालय द्वारा होली मिलन समारोह मार्च 2026 के तहत 28 मार्च शनिवार को फाग गायन प्रतियोगिता का आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज ओपन ऑडिटोरियम बैतूल में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। आयोजकों ने बैतूल जिले की समस्त भजन और गायन मंडलियों को इस भव्य प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित किया है।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5001 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2001 रुपये रखा गया है, जबकि प्रवेश शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और मोहन नागर उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद म.प्र. उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, योगेश पंडाग्रे विधायक आमला, पार्वती बाई बारस्कर नगर पालिका अध्यक्ष बैतूल, सुधाकर पवार भाजपा जिलाध्यक्ष, बबला शुक्ला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और ममता उइके शामिल होंगे।
अतिथि के रूप में राजू खंडेलवाल, श्रीकांत दीक्षित, जितेंद्र कपूर, राजा किलेदार, प्रवीण गुगनानी, सुभाष गोठी, बंटी खंडेलवाल, धीरज बोथरा, विवेक पप्पू मालवीय, दीपू सलूजा, अतीत पवार, राजेश आहुजा, अभिनव तातेड, राजेश सरियाम, विनय सिंह चौहान, हरि ओम शुक्ला, राजेश चौहान, डब्बू जैन, डॉ विजय पांडे, रमेश भाटिया, कुसकुंज अरोरा, यश गोठी, मनोज बतरा, बी आर कुबड़े लायंस क्लब, अक्षय गोठी, विजय वर्मा, कृष्ण कुमार चौबे, डॉ प्रमोद मिश्रा, डॉ कीर्ति साहू, केएन सुमित सिंग, प्रदुम्ण सरसोदे, प्रशांत बिट्टू बोथरा, परमजीत सिंग बरगा, बंटी वासनिक, बंटी बग्गा और अखलेश जैन उपस्थित रहेंगे।
आयोजन की जिम्मेदारी नरेन्द्र नाथ गुरु, निशा नाथ, चौधरी श्रीश पटेल और जीत चौकीकर द्वारा निभाई जा रही है, जो टेंपल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट बैतूल से जुड़े हैं।




