Aam Aadmi Party’s new organizational team announced: आम आदमी पार्टी की नई संगठनात्मक टीम घोषित, दो संयुक्त सचिव बने जिले के प्रभारी

बैतूल में संगठन विस्तार की कमान संभालेंगे शैली छाबड़ा और योगेश साहू

बैतूल। आम आदमी पार्टी ने बैतूल जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम उठाते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव शैली छाबड़ा (भोपाल) एवं प्रदेश संयुक्त सचिव योगेश साहू (नर्मदापुरम) को बैतूल जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इनकी जिम्मेदारी जिले में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं जन जागरण कार्यक्रमों को गति देना रहेगा।

दोनों नए प्रभारी आज 9 जुलाई को दोपहर 1 बजे बैतूल के कारगिल चौक स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचकर जिले के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन विस्तार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्य योजना तय की जाएगी।

– संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जा रहा

इस नई नियुक्ति से जिले के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों का मानना है कि आगामी नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी इस बार संगठित रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है और बैतूल जिले में तीसरे मोर्चे के रूप में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार वाईकर ने जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर संगठन को नई ऊचाइयों तक पहुंचाएंगे। यह नियुक्तियां संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सार्थक कदम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button