ओम आयुर्वेदिक कॉलेज का 100 दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शुरू।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बैतूल में 100 दिन का योग अभियान। आयुष विभाग के निर्देश पर जिले में चल रहा व्यापक योग प्रशिक्षण।

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती, जामठी द्वारा 100 दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत महाविद्यालय के चिकित्सक एवं शिक्षक दल द्वारा जामठी सहित भारत भारती बौद्ध विहार में नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अभियान में डॉ. संदीप पाल, डॉ. नरेन्द्र नरवरे, डॉ. अनन्त वर्मा, डॉ. सुमेध मेश्राम, डॉ. शशिभूषण साहू, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. चेतना सेलोकर, डॉ. निलम धोटे, डॉ. पपीहा त्रिपत्तिवार, डॉ. स्नेहलता भोई, डॉ. धमेन्द्र घिडोडे, डॉ. डॉली झाडे, डॉ. हिमांशु मालवीय, डॉ. अजय तितिरे सहित इंटर्न एवं विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
साथ ही जिले के स्कूलों, चौपालों, पंचायत भवनों एवं अन्य स्थानों पर भी योग अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले सकें। यह योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक बैतूल के विभिन्न स्थानों पर निरंतर संचालित किया जाएगा।




