NSUI news:शैक्षणिक संस्थाओं के निजीकरण की साजिश: जैद

एनएसयूआई ने विद्यार्थियों को दिया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश 

बैतूल। एनएसयूआई ने जेएच कॉलेज के विद्यार्थियों को राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश दिया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थियों को पंपलेट का वितरण किया गया।

श्री खान ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो चुकी है। सरकार द्वारा लाई गई शिक्षा नीति 2020 हमारे शैक्षणिक संस्थाओं के निजीकरण की साजिश है जो गरीब और वंचित समुदायों को शिक्षा से बेदखल कर देगा। सरकार द्वारा शिक्षा बजट में की जा रही कटौती और वित्तीय स्वायत्तता के नाम पर विश्वविद्यालय को अनुदान के बजाय कर्ज देने की शुरुआत पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का षड्यंत्र है। इस दौरान प्रमुख रूप से नितिन विश्वास, निलेश धुर्वे, पंकज नागवंशी, शाहिद खान, यश साहू, नावेद खान, खेमराज मिश्रा, कुणाल पिपरदे, शेख फैजान, किरण धुर्वे, संजय कोलकर, गौरव पंडोले, अंकित ताम्रकार, प्रखर पवार, सोहेब खान, निहारिका सिंह राजपूत, ऋषिका डेंगे, भूमि नागले, आरती धरमे सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

— युवाओं को रोजगार मिल रहा ना किसानों को मुआवजा–

जिला अध्यक्ष जैद खान ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के आगामी यात्रा के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है जो मुंबई में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों में देश की हालत बद से बदतर हो गई है। ना तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है ना किसानों को मुआवजा और ना मजदूरों को उचित मजदूरी मिल रही है। सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए ही इस यात्रा की शुरुआत की गई है। जब तक नौजवानों को रोजगार, किसानों को मुआवजा और मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिलेगी तब तक यह न्याय यात्रा जारी रहेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। अब तक 20 करोड़ रोजगार का क्या हुआ। जब युवा और बेरोजगार इसको लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें जेल और लाठी की सजा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button