22 units of blood donated in SBI camp: एसबीआई के शिविर में 22 यूनिट हुआ रक्तदान
आमला, मुलताई, चिचोली, घोड़ाडोंगरी में भी आयोजित होंगे रक्तदान शिविर

एसबीआई के 70 साल पूरे होने पर चल रहा विशेष अभियान
बैतूल। भारतीय स्टेट बैंक को 1 जुलाई 2025 को 70 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में एसबीआई द्वारा पूरे देश में सेवा गतिविधिया संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय 6 बैतूल के तत्वाधान में रक्तदान जीवनदान अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 19 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलेगा।
बैतूल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के आमला, मुलताई, चिचोली और घोड़ाडोंगरी में भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। आमला के हनुमान गौशाला में 24 जून, घोड़ाडोंगरी के सिविल अस्पताल में 25 जून और मुलताई की मुख्य शाखा में 26 जून को शिविर आयोजित होंगे।
बैतूल जिला अस्पताल में रक्तदान करने वालों में संजय वर्मा, विजय कुमार पारधे, रिंकू कुमार मेहता, शशांक देवनाथ, विजय वागद्रे, अरुण उइके, नंदलाल सेलुकर, मुरारी लाल, बाबूलाल, सुभाष साहू, रमेश कुमार गायकी, निलेश नागले, संदीप काकोड़िया, अमर सिंह, अक्षय दुबे, हरीश देशमुख, राजन कुमार सिंह, जतिन हंसदा और अंकित शामिल है। प्रबंधन का कहना है कि एसबीआई का यह प्रयास बैंकिंग सेवा तक सीमित नहीं है, सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी शिविरों में और अधिक रक्तदाताओं के जुड़ने की संभावना है।
– जिलेभर में चलेगा पौधारोपण अभियान
26 जून के बाद एसबीआई द्वारा जिलेभर में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बैंक की विभिन्न शाखाएं, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभाना है। बैंक प्रबंधन ने सभी शाखाओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर स्थापना दिवस को यादगार बनाए।





